लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक प्रकाश और होशियार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर किया कानून का उल्लंघन

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 4:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि पिछले कल शिमला मे भाजपा ने मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा व देहरा से विधायक होशियार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूची 10 .. आर्टिकल 102(2), 191(2) के सेक्शन 2 और 3 दलबदल कानून का उल्लंघन किया है।

आर्टिकल 2 ,3 में स्पष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह चुना हुआ विधायक तब तक किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता नही ले सकता। यदि चुनावो से पहले वो विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देता है तो वो किसी भी पार्टी मे शामिल हो सकता है। कांग्रेस पार्टी विधान सभा अध्यक्ष से मांग करती है कि इन विधायकों की विधान सभा सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेस पार्टी कानून से राय ले कर आगे की कार्यवाही करेगी तथा इस विषय में चुनाव आयोग को भी अवगत करवाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि आखिर भाजपा ऐसा करके क्या दर्शाना चाहती है, जबकि ये विधायक तो तब से भाजपा के साथ ही है जब से इनकी सरकार प्रदेश मे बनी। भाजपा अब चुनाव से पूर्व जो भी झूठे वादे और घोषणाएँ करे, जनता ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]