Loading...

विभाग ने बिजली चोरी करते पकड़ा पंचायत का वार्ड पंच, लगाया जुर्माना

Ankita • 20 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

विद्युत उपमंडल गोहर के अंतर्गत गांव शाला में एक व्यक्ति को कटर चलाने के लिए बिजली चोरी करना महंगा पड़ गया। विभाग ने बिजली चोरी करते हुए गांव शाला वार्ड पंच प्रेम सिंह, पुत्र भदरु को ना केवल रंगे हाथों पकड़ा बल्कि हजारों रुपए जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी की शिकायत मिलने का बाद विभाग के कर्मचारी तुरंत कार्यवाही करते हुए शाला गांव में पहुंचे और मौके पर उन्होंने पाया कि घर के काम में लगे कटर को चलाने के लिए प्रेम सिंह ने डायरेक्ट बिजली की तारों को जोड़ा हुआ था।

विभाग ने जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए उसका बिजली का कनेक्शन काटा और राज्य विद्युत बोर्ड अधिनियम के तहत उसे बिजली चोरी करने के अपराध में 4800 रुपए जुर्माना भी लगाया।

बता दें बिजली चोरी के जुर्म में घर में बिजली सप्लाई भी काट दी थी, लेकिन उपभोक्ता द्वारा जुर्माना अदा करने के बाद सप्लाई सुचारू कर दिया गया है। खबर की पुष्टि सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल गोहर के इंजीनियर हरीश शर्मा ने की है।