विभाग में विभिन्न वर्गों के भरे जाएंगे 4 हजार पद, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया- अनिरुद्ध सिंह
HNN / शिमला
ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग में 4,000 रिक्त पद भरे जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इसकी डिटेल रिपोर्ट विभाग से ले ली गई है। अब जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है। इसे देखते हुए विभागों में भी रिक्त पदों को भरा जाना है। उनका कहना है कि मनरेगा पर अब तक 1100 करोड़ की राशि खर्च की है। 538 करोड़ रुपये मजदूरों और 561 करोड़ रुपये सामग्री पर व्यय हुए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि विभाग के कामकाज को लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा है कि इस समय ग्रामीण विकास विभाग में 12 योजनाएं चल रही हैं, जो सीधे तौर पर जनता से जुड़ी हैं, ऐसे में इनका फायदा जनता को मिलना चाहिए।