Loading...

विवाद सुलझाने गए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पर युवकों ने किया हमला, घायल

PARUL • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मण में विवाद सुलझाने गए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया है। युवकों ने तीनों प्रतिनिधियों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मण के तरेटी गांव में कुछ विवाद चला हुआ था। जिसके चलते पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान सुरेश कुमार और वार्ड पंच प्रदीप विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर गए। इसी दौरान जब वह तीनों वापिस आ रहे थे तो रास्ते में उन्हें कुछ युवक मिले जिन्होंने उनसे गाली-गलौज की और उसके बाद उन पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

हमले में तीनों गंभीर रूप वसे घायल हो गए। जिसके बाद पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। साथ ही पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल भी करवाया गया। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।