Loading...

विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 22 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के तारागढ़ में एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय सोनी निवासी गांव व पंचायत तारागढ़ तहसील चुवाड़ी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने कमरे में सुबह के वक्त करीब 9-10 बजे सोने गई थी। जिसके बाद शाम होने तक भी महिला कमरे से बाहर नहीं निकली। इसके बाद महिला के परिजन देखने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बता दें महिला की शादी करीब 3-4 साल पहले हुई थी। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।