विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कल से चलेंगी दो ट्रेनें
कालका से कुमारहट्टी तक मालगाड़ी के जरिये किया गया सफल ट्रायल
HNN/ सोलन
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से कुमारहट्टी तक मालगाड़ी के जरिये ट्रायल किया गया। जिसके बाद अब रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि 20 सितंबर से ट्रैक पर कालका से सोलन तक दो ट्रेनें चलेंगी। बोर्ड की ओर से सोलन तक ट्रैक को ठीक कर दिया है। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
यह है दोनों ट्रेनों की समयसारिणी
कालका से 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर सोलन के लिए चलेगी। ट्रेन करीब 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी। यह ट्रेन सोलन से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी 04516 ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। ट्रेन शाम को 05:00 बजे सोलन से चलकर शाम को 7:45 बजे कालका पहुंचेगी।
बता दें 70 दिन बाद यात्रियों लेकर ट्रेनें हिमाचल की ओर आएंगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते यह रेलवे ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद अब सोलन तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया है।