विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोलन तक रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू
HNN/ सोलन
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आज कालका से सोलन तक ट्रेन पहुंची। वहीं ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें 70 दिनों बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है।
गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते यह रेलवे ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद अब सोलन तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया है। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच ट्रैक को बहाल किया जाएगा। बता दें पहले कालका से कोटी तक ट्रेन चल रही थी। अब दोनों रेलगाड़ियां रोजाना सोलन तक आवाजाही करेंगी।
यह है दोनों ट्रेनों की समयसारिणी
कालका से 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर सोलन के लिए चलेगी। ट्रेन करीब 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी। यह ट्रेन सोलन से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी 04516 ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। ट्रेन शाम को 05:00 बजे सोलन से चलकर शाम को 7:45 बजे कालका पहुंचेगी।