विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर तारादेवी तक ट्रेनों का संचालन शुरू
HNN/ सोलन
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। बता दें 20 सितंबर को कालका से सोलन के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। अब 26 सितंबर से कालका से तारा देवी तक इसे बढ़ाया गया। कालका शिमला रेलवे लाइन को तीन चरणों में बहाल किया जाना है।
सोलन से शिमला के बीच तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। 30 सितंबर तक शिमला तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य है। जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार अल सुबह करीब 4:00 बजे कालका से 20 यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हुई और सुबह 8:55 बजे शिमला के पास तारादेवी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, इसके बाद ट्रेन 11:00 बजे वापस कालका के लिए रवाना हुई।
तारादेवी से कालका के लिए करीब 200 सैलानी ट्रेन में रवाना हुए। पहली बार ट्रेन में सफर करने वाले सैलानी काफी उत्साहित दिखे।
