HNN/ सोलन
यात्रियों की संख्या कम होने के चलते विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 10 स्टॉपेज बंद कर दिए गए है। स्टॉपेज बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, कालका शिमला हैरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेनों की टाइमिंग घटाने और ट्रेनों की आगे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टॉपेज खत्म किए गए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या कम होती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रेलवे के अनुसार सुबह 3:45 बजे कालका से शिमला के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 52457 अब कनोह, कैथलीघाट, शोघी और तारादेवी स्टॉपेज पर नहीं रुक रही है। यह ट्रेन सुबह 8:55 बजे शिमला पहुंचती है।
वहीं, शिमला से जब यह ट्रेन वापस कालका के लिए सुबह 10:55 बजे रवाना होती है तो वापसी में छह स्टॉपेज कैथलीघाट, कुमारहट्टी, सनवारा, कोटि, गुम्मन और टकसाल स्टॉपेज पर यह नहीं रुकती। बता दें कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कुल 18 स्टेशन हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





