Loading...

विश्व धरोहर रेलमार्ग पर आज 85 दिन बाद शिमला पहुंचेगी ट्रेन

Ankita • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आज कालका से शिमला तक ट्रेन पहुंचेगी। वहीं ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें 85 दिनों बाद शिमला तक रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है। देर रात दो बार ट्रेनों का सफल ट्रायल किया गया है।

दोपहर 12.10 बजे कालका से चलने वाली ट्रेन नंबर 04516 को शिमला स्टेशन तक बढ़ाया गया है। देर रात 1 बजे समरहिल स्टेशन से इंजन ट्रायल के लिए जतोग भेजा गया। जतोग से वापसी में 2 बजे इंजन समरहिल स्टेशन पहुंच गया है।

गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते यह रेलवे ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद अब शिमला तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया है। बता दें पहले कालका से तारादेवी तक ट्रेन चल रही थी। अब रेलगाड़ियां रोजाना शिमला तक आवाजाही करेंगी।