विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर 200 यात्रियों के साथ 85 दिनों बाद शिमला पहुंची ट्रेन
HNN/ सोलन
विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर कालका से शिमला के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बता दें ट्रेन 200 के करीब यात्रियों को लेकर ट्रेन 85 दिन बाद शिमला पहुंची है। दोपहर 12:20 बजे कालका से ट्रेन नंबर 04516 शिमला के लिए रवाना हुई और शाम 5:50 बजे शिमला स्टेशन पहुंची।
फिलहाल अप-डाउन में तीन-तीन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गौरतलब है कि 9 जुलाई से भारी बारिश के चलते यह रेलवे ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद अब शिमला तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया है।
अब रेलगाड़ियां रोजाना शिमला तक आवाजाही करेंगी। बता दें कि कालका-शिमला में ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।