लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वीआईटी कॉलेज में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले छात्रों पर जुर्माना, गृह मंत्री बोले…

PRIYANKA THAKUR | 8 जुलाई 2022 at 1:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कुछ छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामला मध्य प्रदेश के वीआईटी कॉलेज का है, यहाँ कुछ छात्रों ने होस्टल रूम में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसे लेकर कुछ छात्रों ने मैनेजमेंट से शिकायत कर दी।

इसके बाद मैनेजमेंट ने कॉलेज के 7 छात्रों को जुर्माने का नोटिस थमा दिया। मामला जैसे ही खबरों में आया, लोग तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे है। उधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छात्रों पर जुर्माने का नोटिस वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे, तो कहां पढ़ेंगे।

उन्होंने सीहोर कलेक्टर को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में जब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि रूम में कोई व्यक्तिगत रूप से पूजा-पाठ करता है तो गलत नहीं है, लेकिन बिना अनुमति सामूहिक आयोजन सही नहीं है। भले ही वह कमरे के अंदर हो या बाहर। बिना अनुमति किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]