Loading...

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज मैदान पर लगेगी

NEHA • 29 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। नगर निगम सदन ने शनिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व में कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने 30 जुलाई 2021 को इस संबंध में प्रस्ताव दिया था।

दौलत सिंह पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। यह प्रतिमा पूर्व सीएम वाईएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में लगाई जाएगी। सदन से पारित हुआ यह प्रस्ताव अब जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।

इस मामले पर पहले भी विवाद हो चुका है। कांग्रेस के कई पार्षदों और नेताओं समेत सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रिज पर पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने में हो रही देरी पर सवाल उठा चुके हैं। अब नगर निगम की मंजूरी के बाद इस प्रतिमा की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।