Loading...

वॉयस मेल स्कैम के जरिए हो रही ऑनलाइन ठगी, हो जाएं सावधान

WebDesk(H) • 7 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों ने अब ठगी करने का एक नया तरीका खोजा है जिसमे वॉयस मेल स्कैम से आम लोगों को शिकार बनाया जाता है। आपको फेक मैसेज की तरह स्पैम फोल्डर में फेक ई-मेल आएगा और वॉयस मेल लिंक पर क्लिक करते ही शातिर आपको फिशिंग साइट पर ले जाएंगे और मेल से जुड़े बैंक खाते तक पहुंचकर आपका बैंक खाता खाली कर दिया जायेगा।

साइबर सेल शिमला ने इस तरह के स्कैम को लेकर इससे सावधान रहने की एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में लोगों को किसी भी अपरिचित वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है। साथ ही एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी का कहना है कि वॉयस मेल स्कैम से बचने के लिए कई प्लेटफॉर्म और सेवाओं के लिए एक जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करने से बचें। एक ही पासवर्ड को लंबी अवधि के लिए और विभिन्न प्लेटफॉर्म और सेवाओं के लिए रखने से बचें।

यदि आपको इस तरह का कोई मेल आता है या आप इस संबंध में और जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर डिवीजन के नंबर 01123438207 पर भी संपर्क कर सकते हैं।