Loading...

वॉला (बंगाणा) में अवैध खैर की लकड़ी सहित पिकअप पकड़ी, वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 7 Mar 2026, 6:46 PM | Updated: 7 Mar 2026, 6:46 PM 1 min read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल बंगाणा पुलिस थाना के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप ट्राला पकड़ी है। इस संबंध में वन रक्षक सुशील कुमार पुत्र श्री टेक सिंह निवासी गांव व डाकघर लाहड़, तहसील नदौन जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 9:40 बजे वह वन रक्षक व्रजेश राणा (प्रभारी ध्यूंसर वीट) तथा वन खंड अधिकारी रायपुर ब्लॉक के बीओ संजीव कुमार के साथ गश्त पर थे। इस दौरान जब टीम वॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो एक पिकअप ट्राला को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान वाहन से खैर के 31 मौछे (लकड़ी के टुकड़े) बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 1,44,855 रुपये आंकी गई है। वाहन चालक की पहचान शेर सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी गांव टांडा, डाकघर वल्ह, तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।

वन विभाग की शिकायत के आधार पर थाना बंगाणा पुलिस ने वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।