व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार 2 शातिर

By Ankita Published: 18 May 2024, 4:39 PM | Updated: 18 May 2024, 5:01 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के हरोली में रामपुर पुल के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक अन्य बाइक पर जा रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राम सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, हरोली ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर ऊना आ रहा था। इस दौरान रामपुर पुल के समीप पहुंचने पर दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

हालांकि राम सिंह ने मौके पर शोर मचाया और शातिरों का कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन कोई लाभ न हुआ। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।