Loading...

व्यक्ति का रास्ता रोककर की मारपीट, नकदी छीनकर हुए फरार

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के तहत बिलना में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं व्यक्ति के पास से 41 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन व बैंक की चेकबुक भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस को दी शिकायत में तारा चंद निवासी कुठारबीत ने बताया कि रोजाना की तरह पूबोवाल में अपना क्लीनिक बंद कर स्कूटर पर घर जा रहा था। बिलना पहुंचने पर एक बाइक ने ओवरटेक करते हुए आगे लगा दिया। बाइक पर सवार तीन युवक उतरे और हाथ में लिए डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तारा चंद नीचे गिर गया।

तारा चंद का कहना है कि अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल फोन, 41 हजार रुपये कैश, बैंक की चेकबुक सहित दवाइयां भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तारा चंद को हरोली अस्तपाल में भर्ती करवाया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने तारा चंद की शिकायत पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।