व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, धड़ से अलग था सिर
HNN/ शिमला
शिमला जिले के छैला में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव महोरी नाला के पास पड़ा हुआ देखा। बड़ी बात यह है कि शव का धड़ और सिर अलग था। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। वही पुलिस इसको हत्या के एंगल से भी देख रही है।