लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान

Ankita | 8 फ़रवरी 2023 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ शहर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंद्रजीत कुमार (23) पुत्र माली यादव निवासी तोड़ा राखी जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाक खत्म क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत कुमार (23) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह तड़पने लगा। व्यक्ति की तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे इंद्रजीत भटोली कलां में एक किराए के मकान में रहता था और बद्दी की एक दवा कंपनी में कार्यरत था। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]