Loading...

व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह……

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के अंद्रेटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुुआणा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने अपने सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एक होटल में नौकरी करता था लेकिन सात-आठ माह से वह घर पर ही रह रहा था, जबकि पत्नी अपने मायके में रहती है।

इसी दौरान उसने अपने घर में यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान उन्हें मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने ससुर और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके सास-ससुर हैं। वह परेशान हो चुका है और उसका अब जीने का मन नहीं करता। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर सास और ससुर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी दिनों से परेशान था। उसका अपनी पत्नी से विवाद चला हुआ था, जिससे वह परेशान रहता था।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।