व्यक्ति ने फंदे से लटककर मौत को लगाया गले
HNN/ मंडी
पुलिस थाना धनोटू के तहत तपाहनी गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया है। मृतक की पहचान आत्मा राम पुत्र निधि राम निवासी गांव तपाहनी, डाकघर रजवाड़ी तहसील बल्ह के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आत्मा राम ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलदारी का काम करने वाले आत्मा राम ने कमरे में कुंडी लगाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब मृतक के परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि आत्मा राम फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।