Loading...

व्यक्ति ने महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुहाड़ में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता गंगा देवी निवासी बुहाड़ ने कहा है कि वह अपने पति के साथ सीढ़ी लेकर सफाई करने जा रही थी।

इस दौरान एक पड़ोसी वहां पर आया और उसने सीढ़ी को छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।