Loading...

व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत मैरा में एक युवक से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर सिंह निवासी भैरा ने बताया कि वह अपने मोहल्ले में स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था, तो गांव के शुभम नाम के व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। रघुवीर सिंह ने बताया कि शुभम के साथ उसका कोई लेना-देना नहीं है।

हमला होता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। जिसके बाद मारपीट को लेकर रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए जान से खतरा बताया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।