Loading...

व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर के मशंगा में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला संज्ञान में आया है। हमले में व्यक्ति को सिर, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घायल की पहचान रामलाल शर्मा (46) निवासी गांव मशगां, डाकघर बजौरा के रूप में हुई है।

आरोपी की पहचान सुरेश निवासी कलैहली तहसील भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलाल शर्मा और सुरेश के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि सुरेश ने रामलाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति को सिर, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।