Loading...

व्यक्ति से अवैध शराब की 11 बोतलें बरामद, गिरफ्तार

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

पुलिस थाना ऊना के तहत बहड़ाला में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब रखने पर व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ऊना पुलिस की टीम बहड़ाला में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर कुलदीप सिंह निवासी अपर देहला की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 11 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद हुई।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।