Loading...

व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने जगातखाना में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान कांशी राम निवासी गांव कशोली डाकघर पोशना तहसील निरमंड के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी कांशी राम के विरुद्ध थाना ब्रौ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना ब्रौ की टीम जगातखाना में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति के कब्जे से 12 बोतलें मार्का ऊना न. 1 बरामद की। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।