Loading...

व्यक्ति से गाली-गलौज करने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर विकास खंड के अंतर्गत गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। कुणाल कुमार पुत्र वीरया राम निवासी गांव धगोटा अध्यियाला, डाकघर ख्याह, तहसील व जिला हमीरपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में कुणाल कुमार पुत्र वीरया राम ने बताया कि दविंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव धगोटा अध्यियाला, डाकघर ख्याह, तहसील व जिला हमीरपुर ने उसके साथ गाली-गलौज की है।

लिहाज़ा पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।