व्यक्ति से बेवजह की मारपीट, बुरी तरह जख्मी, मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित खजाना राम पुत्र भंगी राम निवासी कोठी तहसील जिला बिलासपुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस में दर्ज शिकायत में खजाना राम ने आरोप लगाया कि उनके के साथ गांव कोठी में शंकरी देवी पत्नी रत्न लाल, पिकू पुत्र रत्तन लाल, पिंकू की पत्नी मीरा देवी, जीत राम व जीत राम की पत्नी सकुंतला, राजिंद्र पत्नी रत्नू, राजिंद्र की पत्नि सुमन, रोशन लाल की पत्नी मोनू व रोहित ने आपस में सलाह करके योजनावध तरीके से आंगन व खेत में डंडे, कुल्हाड़ी, दराट लेकर आए व खजाना राम के साथ मारपीट की।
इस मारपीट से उसे गंभीर चोटें लगी हैं। जिस पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया था। मेडिकल में पीड़ित को लगी चोटों को गंभीर पाया गया है। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
