लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, एक लाख से ज्यादा हुए नमस्तक

SAPNA THAKUR | 4 अप्रैल 2022 at 3:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों चेत्र नवरात्र के चलते प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भारी तादाद में श्रद्धालु शक्तिपीठों में दर्शनों को पहुंच रहे हैं। राज्य के पांचों शक्तिपीठों मां चामुंडा देवी, श्री बज्रेश्वरी देवी, श्री ज्वालाजी देवी, मां चिंतपूर्णी देवी और मां नयना देवी में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन यानी कि आज अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है।

देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शक्तिपीठों में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई तथा यह सिलसिला दोपहर बाद तक भी जारी रहा। वहीँ, बीते रोज यानी कि चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भी सूबे के शक्तिपीठों में एक लाख से ज्यादा लोगों ने माथा टेका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रविवार को नयनादेवी मंदिर में 50, ज्वालामुखी में 30, चिंतपूर्णी में 20, बज्रेश्वरी में आठ और चामुंडा में छह हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं द्वारा मां के चरणों में लाखों का चढ़ावा और सोना-चांदी भी अर्पित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]