HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में अष्टमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाहरी राज्यों सहित प्रदेश भर से सभी शक्तिपीठों में भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस दौरान एक लाख श्रद्धालु शक्तिपीठों में नमस्तक हुए।
ज्वालामुखी में 35 हजार, श्री नयना देवी मंदिर में 30 हजार, चिंतपूर्णी में 10 हजार, नंदिकेश्वर धाम चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर में 10-10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में अब तक 46 लाख रुपये की नकदी, 22 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी चढ़ाई गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी शक्तिपीठों में सुबह से शाम तक चहल-पहल रही जिसके चलते जवान भी दिनभर मोर्चा संभाले हुए नजर आए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





