लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान चढ़ा करोड़ो का चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 17 अप्रैल 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों ज्वालाजी देवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी मंदिर और नयनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सहित भारी राज्यों के श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों में पहुंचकर मां के दर्शन किए। इन चैत्र नवरात्रों के दौरान पांचों शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों का चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया गया।

नयनादेवी मंदिर में सबसे अधिक एक करोड़ 23 लाख 70 हजार 856 रुपए चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया। इसके अलावा ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र में 79 लाख चार हजार 201 रुपए, चिंतपूर्णी मंदिर में 80 लाख सात हजार 866 रुपए, चामुंडा मंदिर में 15 लाख 85 हजार 230 रुपए और बज्रेश्वरी मंदिर में 47 लाख 30 हजार 507 रुपए चढ़ावा चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यानी पांचों शक्तिपीठों में तीन करोड़ 45 लाख 98 हजार 660 रुपए चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अलावा 395 ग्राम 760 मिलीग्राम सोना और 32 किलो 358 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में भक्तों द्वारा मां के चरणों में अर्पित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]