Loading...

शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में 8000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना जारी रहा। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता के दर पर शीश नवाने पहुंचे। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से रविवार को पहुंचे तक़रीबन 8000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, मंदिर न्यास अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिजली से लेकर पानी की व्यवस्था की गई है।