शराब के नशे में अपनी मां और भाभी के साथ की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के लंबागांव में शराब पीकर एक व्यक्ति ने अपनी ही मां और भाभी से साथ मारपीट की। जिसके बाद आलमपुर पुलिस को इसकी सुचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय संजीव कुमार गांव और डाकघर बालकरुपी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर आया और अपनी मां और भाभी के साथ गालीगलौज करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद अपनी मां और भाभी के साथ मारपीट पर उतर आया। जिसके बाद घरवालों ने पंचायत प्रधान सुनील चौधरी को सूचित किया। प्रधान ने सुचना मिलने के तुंरत बाद ही आलमपुर पुलिस को इस बाबत बताया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही तुंरत कार्यवाही की और आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी को जयसिंहपुर उपमंडलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रेमपाल शर्मा एसएचओ लंबागांव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।