Loading...

शराब के नशे में युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के समीप कराड़ा गांव में एक युवक ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अमन कुमार(24) पुत्र राजकुमार गांव व डाकघर कराड़ा तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवारजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक घर पर अपनी पत्नी के साथ था और उसने शराब का सेवन भी किया था। इसी दौरान युवक ने चाकू से अपनी छाती पर वार किया। इसके उपरांत घायलावस्था में उसके परिजन उसे उपचार के लिए डाॅ. राधाकृष्णन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर ले गए जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमन की शादी करीब 1 वर्ष पहले हुई थी और इसकी 1 महीने की बेटी है। वह पुणे में होटल में नौकरी करता था। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।