शराब पीकर देवर ने अपनी भाभी को जूतों से पीटा, मामला दर्ज

By Ankita March 26, 2023 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत रायेपुर मैदान में शराब पीकर देवर ने अपनी भाभी को जूतों से पीट-पिट कर घायल का दिया। पीड़िता महिला प्रीतो देवी निवासी रायपुर मैदान ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि वह अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। इस दौरान उसका देवर सोमनाथ शराब पीकर आया और महिला के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। यहां तक कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जब महिला उसकी बातों का विरोध करने लगी तो आरोपी ने उसे जूतों से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट की वारदात में महिला को सिर, मुंह व कंधों पर काफी चोटें आई हैं। पीड़िता महिला ने पुलिस से जल्द आरोपी को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।