Loading...

शरारती तत्वों ने देवीकोठी के पास जंगल में लगाई आग, लाखों की वन संपदा राख

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में उपमंडल चुराह की देवीकोठी पंचायत में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां किन्हीं शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। अग्निकांड में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किन्हीं शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। जिससे चीड़ के दर्जनों पेड़ों सहित जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ गए और लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।

वहीं विभाग को इस अग्निकांड की कोई जानकारी नहीं है। आरओ अजय कुमार ने कहा कि यदि ऐसी बात है तो जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।