शर्मसार घटना: हिमाचल में बेटे ने पिता को लगाई आग, मौत
HNN/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के भोरंज में कुछ दिन पहले एक बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिनकी आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम गांव घलेड़ा के रूप में हुई है।
गौर हो कि बेटे पम्मू और पिता के बीच मामूली बहस हो गई थी। इसी दौरान बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे रघुवीर सिंह आग से झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया था।
लेकिन यहां भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर किया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह ही रघुवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवही की जा रही है।