Loading...

शहर के वार्ड नंबर-1 में बने बूथ पर फर्जी वोट डालने का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके साथ ही 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर फर्जी वोट डालने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

दरअसल, शाम को शहर के वार्ड नंबर 1 में बने बूथ पर एक व्यक्ति मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले आया और फर्जी मतदान करके चला गया। वहां उपस्थित लोगों को जब उस व्यक्ति पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ा और पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी वोट डालने यहां आया हुआ था।

जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और व्यक्ति को उनके हवाले कर दिया। उधर, एसएचओ योगराज राज चंदेल ने बताया कि पुलिस फर्जी मतदान मामले की बारीकी से जांच कर रही है।