Loading...

शहर में शरारती तत्वों का कारनामा, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शहर में एक बार फिर शरारती तत्वों का कारनामा देखने को मिला है जहां सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं शातिर अपने साथ गाड़ियों की नंबर प्लेट भी ले गए हैं। वही लगातार बढ़ रही गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना से लोगों में भी आक्रोश है।

लोग शहर में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं साथ ही ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम लगाने की भी गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शरारती तत्व सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों को आए दिन क्षति पहुंचा रहे हैं जिससे उनके मालिकों को भारी नुक्सान भी हो रहा है। बता दें कि शनान में लोगों ने सड़क के किनारे गाड़ियां पार्क की हुई थी।

इसी बीच जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गाड़ियों में तोड़फोड़ की हुई थी। साथ ही कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट भी नहीं थी। वही गाड़ियों में हुई इस तोड़फोड़ की शिकायत पुलिस को दी गई है और मदद की गुहार भी लगाई गई है।