Loading...

शातिरों ने अस्पताल में लगाई सेंध, डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर दवाइयां लेकर हुए फरार

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में चोरी की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शातिरों ने अब दवाइयां भी चोरी करनी शुरू कर दी है। मामला जिला कांगड़ा के जोनल अस्पताल धर्मशाला का है, यहां शातिरों ने अस्पताल में सेंधमारी कर वहां स्थित डिस्पेंसरी से दवाइयां चोरी कर ली है।

जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने चारों अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि शातिरों ने शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे अस्पताल में चोरी की। उन्होंने बताया कि शातिरों ने अस्पताल में डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर डिब्बों से करीब 500-500 कैप्सूल चुराए हैं।

पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।