HNN/ धर्मशाला
हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है, परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।
मामला जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी का है, यहां के एक व्यक्ति से शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 8 लाख 22 हजार 250 रुपए ठग लिए है। पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि ठगों ने उसे अच्छी कमाई का प्रलोभन दिया, जिसके चलते व्यक्ति ने 8 ट्रांजैक्शन के माध्यम से ठगों के खाते में 8 लाख 22 हजार 250 रुपए की राशि जमा करवा दी।
लेकिन जब ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे नहीं आए तो पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज करवा दी। साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group