शातिरों ने ऑनलाइन ठगी के माध्यम से महिला से ठगे 50,000 रुपए
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रह है। प्रदेश में आए दिन कई लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार होते जा रहे है। शातिर नए नए तरीके अपना कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है।
वहीँ अब एक ताजा मामला जिला हमीरपुर का है, यहां शातिरों ने एक महिला से 50,000 रुपए ठग लिए है। वहीं पीड़ित महिला बबीता देवी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया। जिसके बाद फोन उठाते ही उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह उसके पति का दोस्त बोल रहा है। व्यक्ति ने कहा कि अपने पति का अकाउंट नंबर दीजिए उसे पति की पेंशन से संबंधित कुछ पैसे उन्हें भेजने हैं।
इसके बाद महिला ने बिना कुछ सोचे समझे उसे अकाउंट नंबर दे दिया। कुछ समय बाद महिला के मोबाइल पर अकाउंट से 50,000 रुपए कटने का मैसेज आया। यह देख कर महिला दंग रह गई। उधर, एसआई केवल ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।