Loading...

शातिरों ने गिफ्ट गैलरी में लगाई सेंध, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने आईएसबीटी के साथ लगती आराध्या गिफ्ट गैलरी में सेंधमारी कर करीब डेढ़ से दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। गिफ्ट गैलरी के मालिक संदीप ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। उसने बताया कि जब वह सुबह दुकान में पहुंचा तो अंदर सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था।

चोरों द्वारा दुकान से नोटों के हार, सिगरेट व गल्ले से नकदी चुराने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसने बताया कि दोनों शातिर दुकान की पिछले दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे और माल लेकर वहां से फरार हो गए। सिटी चौकी प्रभारी गुरदीप सिंह ने खबर की पुष्टि की है।