HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के कोटखाई में शातिरों घर में सेंधमारी कर लाखों के गहनों और एक पिस्टल पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित देवेंद्र कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वह घर वापस आया तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह देखकर पीड़ित के होश उड़ गए।
जब देवेंद्र ने कमरे में जाकर देखा तो वहां से गहने और पिस्टल गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

