शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों रुपए के गहनों पर किया हाथ साफ
HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल गोहर के नेहरा स्थित गणई पंचायत के नेहरा में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है।
घर के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में भूमावती पत्नी जयसिंह निवासी नेहरा ने बताया कि उसका परिवार बीमारी के चलते इलाज करवाने के लिए अस्पताल जाते रहते है।
उसके बताया कि शातिरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ कर सोने की चेन, अंगूठी, चाक, नथ व झूमर पर हाथ साफ कर लिया है। महिला ने बताया कि चोरी हुए की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी गोहर निर्मल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।