लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मनाली

पर्यटन नगरी मनाली के छियाल गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है। जहां शातिरों ने एक घर से लाखों के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान सुदर्शना निवासी पुईद जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सुदर्शना का एक मकान छियाल में भी है। इस मकान में कुछ कमरे उन्होंने किराए पर दिए हैं। इस दौरान जब वह छियाल में अपने घर गई और अलमारी को चेक किया तो सोने के आभूषण नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने किराएदार से पूछा तो उन्होंने उसे बताया कि उनकी एक किराएदार का भी मंगलसूत्र चोरी हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पीड़िता महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर शक के दायरे में आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]