Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों की नकदी सहित आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में सदर थाना के तहत स्वाहल गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, जहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। सुदेश कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी स्वाहल ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुदेश कुमार ने बताया कि वह वीरवार को दिन में अस्पताल गए थे और घर में कोई मौजूद नहीं था।

उन्होंने बताया कि जब वह घर वापस आए तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमारी से एक लाख की नकदी सहित दो लाख रुपये के करीब गहने भी गायब थे। पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।