शातिरों ने घर में लगाई सेंध, जरूरी सामान व नकदी लेकर हुए फरार
HNN/ ऊना
जिला ऊना के रामपुर बेला में एक चोरी की वारदात पेश आई है। जहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लगभग सवा 3 लाख रुपए का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। राजेश गर्ग निवासी रामपुर बेला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश गर्ग ने बताया कि अज्ञात चोरों ने इसके घर के ताले तोड़क़र घर से लगभग सवा 3 लाख रुपए का सामान व नकदी चुरा ली है। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।