शातिरों ने घर में लगाई सेंध, सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए फरार
ऊना में चोरी की वारदात : लमलेहड़ा में घर से नकदी और आभूषण चोरी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के संजौली के ढिंगूधार में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए है।
संगीता चौहान निवासी कर्म विला ढिंगूधार संजौली ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने निजी काम से घर से बाहर गई थी और जब घर वापस पहुंची तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।