Loading...

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

Ankita • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में मौहल इलाके में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है।

गुलशन निवासी मौहल ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ वृंदावन व दिल्ली घूमने गए थे। जब वह वापस लौटे तो इन्होंने पाया कि दरवाजे का हैंडल ताले समेत ही चोरों ने उखाड़कर फैंक दिया था।

उसके बाद गोदरेज की अलमारी को भी तोड़ डाला था और उसमें रखे सारे गहने भी गायब थे। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।